AAMIR CYBER CAFE

AamirCyberCafe.in

SBI Clerk Backlog Online Form 2026 || JSSC 10+2 Level Online Form 2026 || RVUNL Various Post Online Form 2026 UP Police Constable Result 2026 || NEET UG Online Counselling || Sarkari Result Outsourcing Jobs Patna HC Assistant Online Form 2026 || UP Anganwadi Helper Form 2026 || UPSSSC PET 2026 Online Form

Aamir Cyber Cafe Official Website  –  Get Online Form, Results, Admit Card, Answer Key, Bihar Schemes & Sarkari Notice etc. LIVE

Join ▶YouTube Channel

PM Matru Vandana Yojana 2026: महिलाओं को मिलेंगे ₹11,000 की सहायता राशि, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन


PM Matru Vandana Yojana 2026:
केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए एक बहुत ही बेहतरीन योजना चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से ₹11,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसका ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।


PM Matru Vandana Yojana 2026 – Highlights

योजना का नाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
किसके द्वारा शुरू की गई केंद्र सरकार (Central Government)
कुल सहायता राशि ₹11,000/- (किश्तों में)
लाभार्थी देश की सभी गर्भवती महिलाएं
आवेदन का माध्यम Online (App/Portal) & Offline (आंगनबाड़ी)

मिलने वाली किश्तों की जानकारी (Installments)

इस योजना के तहत मिलने वाली राशि अलग-अलग चरणों में दी जाती है:

  • पहली किश्त (₹3,000): गर्भावस्था के पंजीकरण और पहली तिमाही के समय।
  • दूसरी किश्त (₹4,000): अस्पताल में डिलीवरी (संस्थागत प्रसव) होने के बाद।
  • तीसरी किश्त (₹4,000): बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण (Vaccination) पूरा होने पर।

पात्रता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने के लिए महिला के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों/श्रेणियों में से कोई एक होना जरूरी है:

  • मनरेगा (MGNREGA) जॉब कार्ड धारक महिला।
  • किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता हो।
  • महिला का E-Shram Card बना हुआ हो।
  • पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो (आय प्रमाण पत्र आवश्यक)।
  • राशन कार्ड (Ration Card) या सम्मान कार्ड धारक हो।
  • महिला दिव्यांग हो, SC/ST वर्ग से हो, या आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका हो।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  1. माता-पिता दोनों का आधार कार्ड
  2. माता का बैंक अकाउंट पासबुक (डीबीटी चालू होना चाहिए)
  3. चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  4. अंतिम मासिक धर्म की तिथि (LMP Date)
  5. आंगनबाड़ी या अस्पताल से जारी MCB Card (जच्चा-बच्चा कार्ड)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online/Offline)

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप 3 तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  • तरीका 1 (Online App): आप Google Play Store से PMMVY App डाउनलोड करके 'Beneficiary Registration' पर क्लिक करके खुद फॉर्म भर सकते हैं।
  • तरीका 2 (Anganwadi): आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर सेविका या सहायिका के माध्यम से फॉर्म भरवा सकते हैं।
  • तरीका 3 (ICDS Office): आप अपने ब्लॉक के ICDS कार्यालय में जाकर भी ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Important Links For PMMVY 2026

🔔 सरकारी नौकरी एवं भर्ती अपडेट!

सब्सक्राइब करें ताकि बिहार ITI, एडमिट कार्ड और रिजल्ट का नोटिफिकेशन सीधे आपके मोबाइल पर मिले।